Samastipur

सरायरंजन में चलती पिकअप में लगी आग:ड्राइवर ने सूझबूझ से पाया काबू

समस्तीपुर।सरायरंजन-कक्कड़घटी मुख्य पथ पर एक चलती पिकअप वाहन पर लदी पुआल में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आग लगते ही चालक को इसकी जानकारी मिली। उसने तुरंत वाहन रोका और सुरक्षित नीचे उतर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया।

 

ग्रामीणों के त्वरित प्रयासों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा, हालांकि अब स्थिति सामान्य है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!