समस्तीपुर में 5 केजी गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार :11.54 लाख रुपए भी जब्त
समस्तीपुर के सीमावर्ती सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में समस्तीपुर और दरभंगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। सूखा नशा गाजा के कारोबार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने गांव में छापेमारी कर करीब 5 किलो गांजा के साथ ही कारोबार से जुड़ा हुआ 11 .50 लाख रुपए भी बरामद किया है।मौके से पुलिस ने गांव के त्रिभुवन सिंह के बेटे प्रीतम कुमार, रविंद्र सिंह के बेटे राजू कुमार सिंह और सूबेदार सिंह के बेटे रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 मोबाइल भी जब्त किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा पुलिस को इनपुट मिली थी कि सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में गांजा का बड़ा कारोबार हो रहा है। सूचना के आधार पर दरभंगा पुलिस के साथ ही सिंघिया पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव के प्रीतम कुमार के यहां छापेमारी की।राजू और रविंद्र को भी गिरफ्तार किया गया। जब तीनों से पूछताछ शुरू की गई, तो इनकी निशान देही पर घर और दुकान में रखा हुआ गांजा के साथ ही 7 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। घर में तलाशी के दौरान एक कार्टन में झूला के अंदर रखा हुआ 11 लाख 54 हजार 450 रुपए के साथ ही 6 मोबाइल भी बरामद किए गए।
डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि लंबे समय से लोग इलाके में सुखा नशा के साथ ही विदेशी शराब का कारोबार कर रहे थे। गांजा की आज लौट आने वाला था । जिस कारण रुपए जमा कर रखा था, लेकिन पुलिस को पहले ही भनख लग गई । जिस आधार पर यह कार्रवाई की गई है।छापेमारी के दौरान दरभंगा के एएसपी चेतन आनंद, दरभंगा सदर के इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिरौल के थाना अध्यक्ष चंद्रमणि आदि लोग भी शामिल हुए। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की ओर से कई अन्य प्रकार का भी इनपुट दिया गया हैं जिस आधार पर पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
