Patna

मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव से वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 50,63,89,016 रुपया का राजस्व प्राप्त

सोनपुर मंडल में दिनांक 16.03.2026 को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियाँ दर्ज कीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल *2933* मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। इनसे *₹19,87,800* /- की राजस्व वसूली की गई, जो मंडल के राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करती है।

 

सोनपुर मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है। विदित हो कि इस महीने में कुल *28519* बेटिकट यात्रियों से कुल *1,71,37,926* रुपया का एवं इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल *7,54,116* बेटिकट यात्रियों से कुल *50,63,89,016* रुपया का रेल राजस्व अर्जित किया है।

 

यह यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, मंडल की सतत मॉनिटिरिंग तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है।

 

सोनपुर मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान केवल राजस्व संरक्षण ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अवैध यात्रा पर प्रभावी रोक लग सके और अधिक से अधिक यात्री समुचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित हों।सोनपुर मंडल भारतीय रेल के राजस्व एवं सेवा गुणवत्ता में सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!