श्वेत क्रांति की संवाहक बनीं महिला किसान, 9.46 लाख रुपये लाभांश का हुआ वितरण
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर स्थित मुसहरी महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति द्वारा 219 किसानों के बीच कुल 9 लाख 46 हजार 117 रुपये वित्तीय वर्ष 2019 – 2025 का लाभांश का वितरण किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादक सदस्य उपस्थित रहीं। 8 वें लाभांश वितरण सह किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समिति के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं श्वेत क्रांति की संवाहक बनकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिलाएं न केवल अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं,बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही हैं। नियमित दुग्ध संग्रहण, समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था के कारण समिति से जुड़ी महिलाओं का विश्वास लगातार बढ़ा है। यही कारण है कि इस वर्ष बेहतर दुग्ध आपूर्ति और प्रबंधन के चलते समिति को लाभ हुआ। जिसे सदस्यों के बीच लाभांश के रूप में वितरित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शेरपुर एवं आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाएं प्रतिदिन दूध संग्रहण केंद्र पर दूध उपलब्ध कराती हैं। समिति द्वारा गुणवत्ता जांच के बाद दूध को आगे आपूर्ति किया जाता है।
इससे महिलाओं को घर के पास ही रोजगार का अवसर मिल रहा है। लाभांश प्राप्त कर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। कई सदस्यों ने कहा कि यह राशि उनके बच्चों की पढ़ाई, पशु आहार और घरेलू आवश्यकताओं में सहायक होगी। कार्यक्रम के दौरान
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुपालन के आधुनिक तरीकों को अपनाने तथा स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक महिलाओं को समिति से जोड़ने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने भरोसा जताया कि सामूहिक प्रयास से क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में और भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की जाएंगी।
गौरी शंकर दास ने संघ व समिति की उपलब्धियों को रखा। लाभांश वितरण में प्रथम स्थान रीमा देवी को 34317 रुपये,द्वितीय स्थान कल्पना देवी को 11189 रुपये,तृतीय स्थान संजू देवी को 10918 रुपये साड़ी , बाल्टी व मिठाई प्रदान किए गए । समारोह की अध्यक्षता वीणा देवी व संचालन अर्जुन शर्मा ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन व्यवस्थापक सुमन कुमार चौधरी ने किया। लोक गायक डा. सच्चिदानंद पाठक ने अपनी सुरम्य प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। मौके पर सचिव प्रतिमा देवी, अर्जुन शर्मा, संचालक सुमन कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू, समसा दुग्ध संघ अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह,
अधिवक्ता संघ, दलसिंहसराय के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी , प्रबंध समिति सदस्या रीमा देवी, दुर्गा देवी, बबीता देवी, नीतू देवी, रूना देवी, मंजू देवी, कृष्णा देवी, रीना देवी, सादा देवी, जूली देवी, कंचन देवी, आत्मा अध्यक्ष बलवंत कुमार चौधरी, सीताराम शेरपुरी, मिंटू झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
