Samastipur

समस्तीपुर में जहर खाने से महिला की मौत:पुलिस ने शमशान से शव को जब्त किया

समस्तीपुर में एक महिला एक जहर खाकर जान दे दी। इस दौरान परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने बूढी गंडक नदी किनारे शमशान घाट से शव को जब्त कर लिया। मामला मुफस्सिल थाने के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 मोहल्ला का है।मृतक की पहचान गांव के रोहित कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी 30 साल के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पोस्टमार्टम के लिए शव लाया गया सदर अस्पताल

मृतका के पति रोहित कुमार ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। पहले वह टोटो चलाता था। रोहित के अनुसार वह बुधवार को मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसके बच्चों ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने गेंहूं में डालने वाला दवा खा लिया है। जिसके बाद वह भाग कर घर पहुंचा।

 

 

पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी मौत हो गई। गुरुवार को परिवार के अन्य लोग भी मौके पर जुटे। गांव के लोगों के साथ शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी । जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजित कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर शव को जब्त किया गया है। पेास्टमार्टम कराया गया है। महिला की शादी के भी काफी समय बीत चुका है। अब-तक किसी भी पक्ष की ओर से आवदेन नहीं मिला है। अगर कोई पक्ष आवेदन देता है तो प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!