Samastipur

हाजीपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत:बच्चों को स्कूल से छोड़कर घर लौटते समय हादसा

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर बुधवार सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी लालपोखर के पास सुबह करीब 8 बजे हुई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय शोभा देवी के रूप में हुई है। वह काजीपुर थाथन थाना क्षेत्र के धरहरा नूनपुर गांव निवासी जयशंकर ठाकुर की पत्नी थीं।

 

मृतक के पति जयशंकर ठाकुर ने बताया कि उनका परिवार पिछले तीन साल से दिग्घी जेल के पीछे एक किराए के कमरे में रहता है। वह सैलून चलाते हैं.जयशंकर के अनुसार, शोभा देवी सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।मृतका शोभा देवी के दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!