Samastipur

समस्तीपुर में मासूम के साथ दरिंदगी का प्रयास:दांत से काटकर किया लहूलुहान,गिरफ्तार

समस्तीपुर में एक बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। असफल होने पर आरोपी ने बच्ची के शरीर पर कोई जगह दांत काटकर लहुलूहान कर दिया। बेहोशी की हालात में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पड़ोसी शंकर सदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़िता की मां ने बताया कि शंकर ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत में लेकर गया। जहां उसने रेप का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। गांव में पता चला कि वो शंकर के साथ खेत ही ओर जा रही थी।

 

 

इसके बाद उसी दिशा में खोजबीन शुरू की गई तो गेहूं के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। गुरुवार शाम को बेटी स्कूल से घर आई थी। इसके बाद ट्यूशन पढ़ने गई। वहां से आने के बाद दरवाजे पर ही खेल रही थी। पता नहीं कब आरोपी उसे अपने साथ लेकर चला गया। हमलोग देख नहीं सके।वहीं, अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की गई है। उसके अपर पार्ट में कई जगह दांत के निशान है। गंभीर हालात में उसे यहां लाया गया था। करीब 1 घंटे बाद होश आया। प्राइवेट पार्ट में इंजरी नही है। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चार साल की बच्ची को उसकी मां ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में एडमिट कराया है। उसके साथ गलत काम किया गया है। शरीर पर जख्म के निशान है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!