Samastipur

समस्तीपुर में युवक का व्हाट्सएप हैक:नंबर से गलत मैसेस भेजी गई

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर उत्तर पंचायत शंकर चौक निवासी राजू कुमार राय का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। आरोप है कि हैक किए गए नंबर से अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं, जिससे पीड़ित को सामाजिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची

 

इस घटना के बाद पीड़ित राजू कुमार राय ने शनिवार को मोहिउद्दीननगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर से जुड़े व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

 

मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग

 

पीड़ित का कहना है कि व्हाट्सएप हैक होने के बाद से उन्हें लगातार रिश्तेदारों और परिचितों के फोन आ रहे हैं, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

मामला साइबर अपराध से जुड़ा

 

मोहिउद्दीननगर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला साइबर अपराध से जुड़ा है। पीड़ित को आवश्यक कार्रवाई के लिए साइबर थाने में आवेदन देने की सलाह दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध के मामलों में तकनीकी जांच की आवश्यकता होती है, जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।

 

टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सक्रिय रखें

 

थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और अपने सोशल मीडिया अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सक्रिय रखें। साथ ही, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या अकाउंट हैक होने की स्थिति में तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!