समस्तीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:बेटी के ससुराल गईं थी
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के ससुराल से पैदल घर लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना भरपुरा धर्म कांटा के पास हुई।
मृतक महिला की पहचान अंगार थाना क्षेत्र के डिहुली वार्ड-14 निवासी स्वर्गीय हरिकिशुन महतो की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में की गई है। उनके 2 बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।
परिजनों ने बताया कि सरस्वती देवी चार दिन पहले अपनी बेटी के ससुराल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेललसंडी गांव गई थीं। आज वह बेटी के ससुराल से पैदल अपने घर डिहुली लौट रही थीं, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत महिला के परिजनों को सूचित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि मृत महिला के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद से परिवार में दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
