भागलपुर में दो ट्रकों की टक्कर में दलसिंहसराय निवासी ट्रक चालक पंकज की दर्दनाक मौत
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र केवटा वार्ड संख्या तीन के निवासी मनोज राय के पुत्र पंकज कुमार (35) की भागलपुर जिले के पसराहा में दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई.घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है.परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार,पंकज कुमार वर्षों से ढेपुरा निवासी संतोष कुमार राय के ट्रक का चालन करता था. वह रोजगार के सिलसिले में खगड़िया की ओर जा रहा था.
शुक्रवार रात पसराहा क्षेत्र में उसका ट्रक सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से जोरदार तरीके से भिड़ गया.टक्कर इतनी प्रबल थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए.पंकज ट्रक के केबिन में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर सदर अस्पताल भेज दिया.पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है.केवटा गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
पंकज दो भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. पत्नी और तीन छोटे बच्चों के सहारे का वह इकलौता सहारा था.ग्रामीणों ने बताया कि पंकज शांत स्वभाव का था और ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
