Patna

बिहार में 2 एक्सप्रेस-वे बनेंगे, 5 एक्सप्रेस-वे यहां से गुजरेंगा:नेशनल एक्सप्रेस-वे का दर्जा मिला

पटना.बिहार में दो एक्सप्रेस-वे बनेंगे। पटना-पूर्णिया और बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे बिहार के दो अपने एक्सप्रेस-वे होंगे। इसमें पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे को केन्द्र सरकार ने नेशनल एक्सप्रेस-वे (एनई-09) का दर्जा दे दिया है। जमीन अधिग्रहण भी चालू है। अब टेंडर होगा। वहीं बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे का अभी डीपीआर बनाया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अन्य 5 एक्सप्रेस-वे बिहार से गुजरेंगे। इसमें पड़ोसी राज्यों यूपी, बंगाल और झारखंड की भी हिस्सेदारी होगी। बनारस-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिग्रहण हो रहा है, कुछ हिस्सा बन भी रहा है। गोरखपुर-सिलिगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। वहीं दो एक्सप्रेस-वे पशुपति नाथ(नेपाल)-बैद्यनाथ हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और नारायणी-गंगा हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की मंजूरी के लिए राज्य सरकार ने केन्द्र से अनुरोध किया है।

 

37 मिनट में 22 पेज में से 16 पेज ही पढ़ पाये, बिजेन्द्र यादव ने कहा- संक्षेप कीजिए

 

 

पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल 37 मिनट में अपने 22 पेज के भाषण में से 16 पेज ही पढ़ पाए थे तभी वित्त मंत्री ने टोका- संक्षेप कीजिए। संसदीय कार्य मंत्री ने व्यंग्य कसा, कहा- दूसरे विभाग के लिए भी पैसा छोड़िए। अंतत: स्पीकर प्रेम कुमार ने टोका, कहा-अब समाप्त कीजिए, आपका भाषण पढ़ा मान लिया जाएगा। तब मंत्री ने पढ़ना बंद किया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में 424 जूनियर इंजीनियर, 135 असिस्टेंट इंजीनियरों, 225 लिपिक, 371 परिचारी, 62 अमीन व 83 शोध सहायक बहाल करेंगे।

 

इस साल 3000 किमी नई स्टेट हाइवे घोषित करेंगे, सभी हाइवे 2लेन चौड़ी बनाएंगे: दिलीप

 

बिहार विधानसभा में पथ निर्माण विभाग का 74.04 अरब का बजट पेश करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने घोषणा की कि हम इस साल 3000 किलोमीटर नई स्टेट हाइवे घोषित करेंगे। सभी 3617 किलोमीटर स्टेट हाइवे 2लेन चौड़ी बनाएंगे। आने वाले दिनों में राज्य में 7 एक्सप्रेस-वे बनेंगे। 5 के निर्माण की और 2 के मंजूरी लेने की कार्रवाई की जा रही है। धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंचने वाले सभी सड़कों को 4 लेन चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है।

 

पटना पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को एनई का दर्जा, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे का डीपीआर बन रहा

 

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य में नेशनल हाइवे की एक लाख करोड़ से अधिक की सड़क-पुल परियोजनाएं बन रही हैं। पीएम पैकेज की 50711 करोड़ की 75 योजनाओं में 51 योजनाएं पूरी हो गई है। 21 योजनाएं बन रही हैं। इसके साथ ही 29431 करोड़ की बड़ी नेशनल हाइवे-पुल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। 52538 करोड़ की 3 एक्सप्रेस-वे के निर्माण प्रक्रिया शुरु की गई है। राज्य सरकार 23974 करोड़ की अपनी 137 योजनाओं की मंजूरी दे चुकी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!