समस्तीपुर में बालू लदे ट्रक में लगी आग:ड्राइवर-खलासी ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान
समस्तीपुर में चीनी मिल चौक के पास बालू लोड ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के समय ड्राइवर और खलासी गाड़ी में हो सो रहे थे। लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद दोनों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मामला शहर के नगर थाना क्षेत्र का है।
ड्राइवर संजीत राय ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे अचानक हल्ला होने लगा। मैं गाड़ी के अंदर सोया हुआ था। नींद टूटने पर देखा कि ट्रक के नीचे से धुआं उठ रहा है। घबराकर खलासी को जगाया। इसके बाद दोनों नीचे कूद गए।सोन नदी से बालू लेकर बेचने के लिए यहां आया था। रात होने की वजह से चौक के पास ही साइड में गाड़ी लगाकर सो गए थे। सुबह ग्राहक के पहुंचने पर बालू की बिक्री करते, लेकिन इससे पहले हादसा हो गया। 2 चक्का पूरी तरह से जल गया है।
चक्के में फंसा बिजली का तार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओवरहेड से गुजरने वाली बिजली की तार टूट कर ट्रक के चक्के में फंस गई थी। जिस वजह से आग लगी है। विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई गई। फिर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि बिजली तार गिरने के कारण शॉर्ट सर्किट से ट्रक के चक्के में आग लग गई थी। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
