Samastipur

समस्तीपुर जंक्शनपर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को आरपीएफ ने बचाया

समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म संख्या 1 से खुल ही रही थी कि एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप के बीच गिरकर फंस गया। आधा शरीर प्लेटफॉर्म के नीचे और एक हाथ किसी तरह पायदान से चिपका हुआ था। युवक ट्रेन के साथ रगड़ खाता जा रहा था। ट्रेन रफ्तार पकड़ने ही वाली थी कि गश्त पर तैनात आरपीएफ के उप निरीक्षक पीके चौधरी की नजर इस खौफनाक मंजर पर पड़ी। उन्होंने दौड़ते हुए युवक को पूरी ताकत से खींचकर बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर एक क्षण की भी देरी होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यात्रियों में चर्चा थी कि कहीं बचाने के प्रयास में दारोगा स्वयं ट्रेन की चपेट में न आ जाएं, लेकिन सूझबूझ और साहस से उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया। बचाए गए युवक ने अपना नाम संतलाल (35 वर्ष), पिता स्व. राम गुलाम महतो, निवासी रोसड़ा थाना, जिला समस्तीपुर बताया। घटना के बाद उसे तुरंत प्लेटफॉर्म पर लिटाया गया और ऑन ड्यूटी डीवाईएसएस के माध्यम से रेलवे अस्पताल को सूचना दी गई। रेलवे के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!