Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:पूर्व में गोली मारने को लेकर दर्ज प्राथमिकी को उठाने से मना किया तो पप्पू को मार दी गोली, FIR दर्ज

दलसिंहसराय,अनुमंडलीय अस्पताल रोड में बुधवार की देर शाम गोलीबारी की घटना जख्मी लोकनाथ बेलबन्ना निवासी पवन पासवान के पुत्र पप्पू पासवान तथा महिला रमेश साह की पत्नी रेखा देवी के जख्मी होने को लेकर पप्पू पासवान के भाई गुड्डू पासवान के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुड्डू पासवान ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व 8 अप्रैल 2025 मंलगवार की शाम मेरे भांजा सौरभ सुमन और एक महिला और बच्चा को लोकनाथपुर मनोहर टोला निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र गोलू कुमार उर्फ सुदामा ने अपने साथी के साथ निकलर गोली मार कर जख्मी कर दिया था.जिसको लेकर मेरे भाई पप्पू पासवान के द्वारा दलसिंहसराय थाना में थाना कांड संख्या 128/2025 दर्ज किया गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उसी प्राथमिकी में समझौता लगाने के लिए गोलू पासवान के दादा मुनेश्वर पासवान बरावर दबाव बना रहा था.नहीं मानने पर अंजाम बुरा होने का धमकी देता था.घटना के दिन से पूर्व मेरे भाई के आने जाने का रेकी भी गोलू पासवान के साथी के द्वारा की गई था.मेरे भाई पप्पू पासवान जब गोला पट्टी रोड में भवन निर्माण कार्य करके मोटरसकिल से लौट रहे थे.इसी दौरान अनुमंडलीय अस्पताल रोड में पल्सर मोटरसाकिल से आए गोली पासवान,बालेश्वर पासवान के पुत्र सन्नी कुमार साहित गोलू पासवान के अन्य साथियों ने मेरे भाई पर कई राउंड गोली चलाकर जख्मी कर दिया.जिससे मेरे भाई को चार गोली लगा है.वही बीच बचाव को आई महिला रेखा देवी भी जख्मी हो गई.

वही भीड़ द्वारा पिटाई में मरे लोकनाथपुर निवासी स्व.बालेश्वर पासवान के पुत्र सन्नी कुमार (24) का पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा जहाँ स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था. मृतक की हाल ही में शादी हुई थी.स्वजनों द्वारा बार बार फसाने का आरोप लगाया जा रहा था.

 

 

घटना के बाद देर रात्रि समस्तीपुर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा पहुंच कर पूछताछ किया. वही डी.आई.यू.एवं एफ.एस.एल.की पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंच जाँच करते हुए सबूत व खोखा इक्क्ठा किया.गोलीकांड को लेकर एसपी ने बताया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के नेतृत्व में विधि सम्मत अग्रतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. दो प्राथमिकी दर्ज होंगी. जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी.

 

गोलीकांड बना चर्चा का बिषय।

 

शहर के अनुमंडलीय अस्पताल रोड में बुधवार की देर शाम गोलीबारी की घटना गुरुवार को चर्चा का बिषय बना रहा. पुरानी रंजीश के कारण एक दूसरे के खून के प्यासे लोगो की बाते दिन भर चौक चौराहो पर होती रही.कुछ लोगो द्वारा मोबलिंचिंग में मारे गए बदमाश को सही बता रहे तो कुछ लोग इसे पुलिस की नाकामी. लोगो का कहना था की अगर पुलिस प्रशासन सही से काम करें तो इस तरह की घटना नहीं होंगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!