Samastipur

समस्तीपुर:कल्याणपुर के चोरी कांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

समस्तीपुर।कल्याणपुर पुलिस ने बंद घरों का ताला काटकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना थाना क्षेत्र के मेधुआ गांव निवासी नसरे आलम का पुत्र खुर्शीद आलम अपने ससुराल ग्राम मझौलिया थाना पारू जिला मुजफ्फरपुर में छिपाहै।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने खुर्शीद आलम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने क्षेत्र के कई बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों की बरामदगी भी की गई। इसके बाद पुलिस ने फुलवरिया राजघर निवासी अमित कुमार तथा चकिया थाना क्षेत्र के वैशाहा निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन और कुछ आभूषण मिले हैं। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से कल्याणपुर थाना कांड संख्या 89/26, 90/26, 91/26 तथा मेहसी थाना कांड संख्या 335/25, 361/25 एवं 311/25 का भी खुलासा हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!