महिला ने समस्तीपुर एसपी का पैर पकड़ा:कहा- पकड़ौआ विवाह के बाद बेटे ने जहर खाया
समस्तीपुर में डीआईजी की गाड़ी में बैठते ही एक बुजुर्ग महिला ने एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह का पैर पकड़ लिया। महिला ने कहा कि हुजूर मेरे बेटे का पकड़ौआ विवाह कराया गया था।पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग मेरे बेटे ने वीडियो बना कर जान दे दी। उसे जहर खाने पर मजबूर किया गया है। मुझे तो शक उसे जहर दिया गया है। सर मुझे इंसाफ चाहिए।
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने महिला को उठाया। एसपी ने आवेदन लेकर महिला को न्याय का भरोसा दिलाया। पटोरी के डीएसपी को तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया।
अब जाने क्या है पूरा मामला
दरअसल, हलई थाने के सारंगपुर गांव के दिलीप कुमार राय के बेटे विश्वजीत कुमार की पकड़ौआ शादी साल 2020 में कुछ लोगों ने करा दी थी। जिले के बिथान थाने के कटौसी गांव के राज नारायण राय की बेटी सोनाली के साथ शादी करा दी गई थी।शादी के बाद लड़कों वालों ने संबंध को स्वीकार भी कर लिया। धीरे-धीर समय बितने लगा, तीन सालों के दौरान विश्वजीत को दो बेटी हुई। हालांकि इस दौरान उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायके में ही बिताती थी। जिस कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया।
साल 2023 में विश्वजीत के साथ ससुराल में लोगों ने मारपीट कर दी। जिसके बाद उसने रोसड़ा कोर्ट में परिवार दायर कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवार में और तनाव बढ गया। जिसके बाद लड़की पक्ष की ओर से प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया गया।दोनों मामले में कोर्ट ने गत 7 जनवरी को श्विवजीत की पत्नी को अपने ससुराल जाने को कहा। जहां बेटी की तबियत खराब होने का हवाला देकर वह बाद में ससुराल जाने की बात कही।कार्ट से 16 जनवरी को अगली तारीख तय हुई थी। 11 जनवरी को लड़की पक्ष ने विश्वजीत को ससुराल बुलराया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद विश्वजीत ने जहर खा गया।
12 जनवरी को खाया था जहर
12 जनवरी को सारंगपुर जमुआरी के पास विश्वजीत बेहोश मिला। परिवार के लोग उसका उपचार दरभंगा में करा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। विश्वजीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। जिसमें उन्होंने केस खत्म करने के लिए 25 लाख रुपए की डिमांड की बात कही है। वह मौत को गले लगाने की बात कर रहा है। वह कह रहा है कि सारा कानून लड़कियो के लिए है।
मामले में विश्वजीत की मां कृष्णा देवी के बयान पर हलई थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें विश्वजीत की पत्नी के साथ ही उसके ससुर राजनारायण राय, उनकी पत्नी पवन देवी, बेटे के साला आशीष व अंकुश आदि को आरोपित किया गया हैआ.रोप है कि बेटे को जहर दे दिया गया है अथवा जहर खाने के लिए मजबूर किया गया है। लेकिन इस मामले में अबतक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
डीएसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश
एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले में हलई थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पटोरी के डीएसपी को इस मामले में घटना का सत्यापन कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
