Dalsinghsarai

बेहतर सुविधाओं के लिए अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय को मिलेगा NQAS/LaQshya प्रमाण पत्र 

दलसिंहसराय।कुणाल गुप्ता।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अनुमंडल अस्पताल को राज्य स्तरीय एनक्यूएएस एंव एलएक्यू एसएचवाइए प्रमाण पत्र मिलेगा.इस प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का राज्य स्तर से आई जाँच टीम ने जाँच किया था.टीम द्वारा बिहार के सभी सरकारी अस्पताल का निरिक्षण किया एंव मार्किंग की.जिसके उपरांत बिहार के 91 सरकारी अस्पताल का चयन किया गया.जिसमें समस्तीपुर जिला से अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय को राज्य स्तरीय एनक्यूएएस एंव एलएक्यू एसएचवाइए प्रमाण पत्र दिया जायेगा.इसके साथ ही दलसिंहसराय क्षेत्र के केवटा, मोख्तियारपुर एचएससी को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिलेगा.

अस्पताल के मनैजर चंदन कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व एनक्यूएएस टीम जाँच के लिए आई थी।

 

 

परीक्षण के बाद अंतिम रूप से अनुमंडल अस्पताल उक्त मानकों पर खरा उतरा और अब प्रमाण पत्र दिया जायेगा.राज्य गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जिसे एन.क्यू.ए. एस.भी कहा जाता है,अस्पतालों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता जाँचने की सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई मूल्यांकन व्यवस्था है. किसी संस्था को उक्त प्रमाण पत्र मिलना बेहतर होती सुविधा को प्रकट करता है।

 

अस्पताल में इस एन. क्यू. ए. एस. के अंतर्गत परीक्षण के लिए कई विभाग ओपीडी,आपातकाल, मैटरनिटी,लेबर,फार्मेसी, रेडियोलॉजी,लैब,ओटी,एस एन सी यू आदि के 8 क्षेत्रों की जाँच की गई.इनमें सर्विस व्यवस्था मरीज के अधिकार, इनपुट,सपोर्ट सर्विस,क्लीनिकल सर्विस संक्रमण नियंत्रण तथा आउटकम जैसे क्षेत्र शामिल हैं.निरीक्षण के लिए आई टीम ने अस्पताल के कुछ विभाग जैसे विशेष नवजात देखभाल इकाई (एस एन सी यू),पोषण पुनर्वास केंद्र (एन आर सी) एवं आपातकालीन को सबसे अधिक सराहा है.गौरतलब है की अस्पताल को इससे पूर्व भी बेहतर रख रखाओ हेतु राज्य प्रमाण पत्र मिल चुका है.नया प्रमाण पत्र यह प्रकट करता है कि यहां गुणवत्तापूर्ण सेवाओं में निरंतरता जारी है.अनुमंडल अस्पताल में अभी 50 बेड है. प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार के रूप में राशि भी दिया जायेगा जो पर बेड पर खर्च होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!