Samastipur

समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:पिता की मौत

समस्तीपुर में NH-28 पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी है। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। भतीजी के फलदान कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान सलेपुर निवासी रंजीत राम(45) के तौर पर हुई है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर काली मंदिर के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक के साढू नरेश राम ने बताया कि रंजीत राम के भाई झागुरु राम के बेटी की शादी को लेकर सभी लोग फलदान कार्यक्रम में महेशपुर गांव गए हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। कुछ व्हीलर से थे, तो कुछ बाइक से। रंजीत अपने बेटे राहुल के साथ बाइक से घर आ रहे थे।रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे तड़प रहे थे। तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मेरे साढ़ू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई।

छानबीन में जुटी पुलिस

 

इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो हुई है। जबकि एक युवक को इलाज अस्पताल में चल रहा है। केस दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!