पटोरी में तेज रफ्तार ट्रक बाया नदी में गिरा:चकसाहो गांव के पास एक्सीडेंट
समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत चकसाहो गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक बाया नदी में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।यह घटना ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सड़क किनारे से फिसलते हुए सीधे नदी में जा गिरा।
ट्रक चालक रोशन कुमार ने बताया कि मिट्टी भराई के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। वहीं, ग्रामीण शंकर राय ने दुर्घटना का कारण हाईवे पर ट्रक की अत्यधिक तेज गति को बताया।ट्रक के नदी में गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए साहस दिखाते हुए चालक को बचाने का प्रयास शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन समय पर मिली मदद से उसकी जान बच गई।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उनका कहना है कि ऐसे उपाय भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
