समस्तीपुर में सोलर प्लेट मेला लगा:डीएम बोले- सरकार 78 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रही
समस्तीपुर.पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत आज समस्तीपुर के पटेल मैदान में एक दिवसीय सोलर प्लेट मेला का आयोजन किया गया। नार्थ बिहार पावर डिस्टिब्यूटर के देखरेख में आयोजित इस मेले का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप जालकार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि अभी हम सभी के घरों में बिजली अभी प्लांट के माध्यम से आती है। यह बिजली किसी न किसी रूप में कोयला का उपलब्धता पर निर्भर है। एक समय ऐसा भी आएगा, जब यह खत्म हो जाएगी।ऐसी स्थिति में हमे अभी से ही सोलर बिजली की ओर निर्भरता बढ़ाना चाहिए। इसके लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक योजना ला रही है। अब सोलर प्लेट लगाने के लिए सरकार सब्सिडी भी दे रही है। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत सरकार सोलर प्लेट लगाने के लिए 30 से 78 हजार रुपए तक सब्सिडी भी दे रही है।
आज मेला के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि इस योजना से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। मौके पर डीएम के अलावा डीडीसी , एसी आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।
तीन किलोवॉट का सोलर प्लेट लगाना 100 वृक्ष लगाने के बराबर
एक किलोवॉट का सोलर प्लेट लगाने में सरकार 30 हजार , दो किलोवॉट का प्लेट लगाने के लिए 60 हजार व तीन किलो व इससे अधिक के लिए 78 हजार रुपए तक सब्सिडी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन किलोवॉट का सोलर प्लेट लगाने से 100 वृक्ष लगाने के बराबर है। सोलर प्लेट की आयु 25-30 सालों की है। इस मेले में सोलर प्लेट को लेकर 20 से अधिक काउंटर लगाया गया था। जहां सोलर प्लेट लगाने और उसे पायदे के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी दी जा रही थी।
बैंक के प्रतिनिधि भी थे मौजूद
इस मेले में बैंक के प्रतिनिधि भी काउंटर लगाकर उपस्थित हुए। ऐसे इच्छुक लोग जो तत्काल खुद की राशि से सोलर प्लेट नहीं खरीद सकते हैं। वह बैंक के माध्यम से लोन लेकर प्लेट लगा सकते हैं। उन्हें भी वैसी ही सुविधा दी जाएगी। मेला के दौरान दर्जन भर से अधिक लोगो ने बैंक के माध्यम से सोलर प्लेट लगाने के लिए आवेदन किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
