श्री राम जानकी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू:मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
समस्तीपुर।सरायरंजन अंतर्गत श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के स्त्री रोग ओपीडी विभाग में आज अल्ट्रासाउंड सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन कॉलेज की अधीक्षक डॉ. (प्रो.) पूनम कुमारी ने फीता काटकर किया।
मरीजों को मिलेगी सुविधा और राहत
अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य स्त्री रोगियों को जांच के लिए अब निजी केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और मरीजों को समय पर सटीक उपचार भी संभव हो सकेगा।
अधीक्षक ने बताया महत्व
अधिक्षक डॉ. (प्रो.) पूनम कुमारी ने कहा कि स्त्री रोग विभाग में अल्ट्रासाउंड सेवा की शुरुआत अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल मरीजों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। डॉ. कुमारी ने जोर दिया कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. (प्रो.) सुधीर कुमार कर्ण, उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्व विजय सिंह और अनुपम कुमारी, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. निशांत, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. दीपक कुमार और प्रधान लिपिक राकेश रौशन, रौशन कुमार सहित अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
