Patna

स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाले आशिक 1 साल तक धमकाया-तू मेरी नहीं तो किसी और की नहीं होने दूंगा

पटना.बक्सर.तू मेरी न हो सकी तो क्या हुआ… मैं तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा…तुम्हारे घर वाले जहां भी शादी करेंगे मैं उस दूल्हे को भी मार दूंगा।’यह डायलॉग किसी फिल्म का नहीं, बल्कि एकतरफा प्यार में पागल बक्सर के दीनबंधु का है। वह अक्सर आरती और उसके माता-पिता को इसी तरह धमकाता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंगलवार रात बक्सर के चौसा में स्टेज पर खड़ी दुल्हन आरती कुमारी (22) को प्रेमी ने आधे मीटर की दूरी से वरमाला के दौरान गोली मार दी। गोली मारने से पहले उसने डीजे पर गाना बजवााया तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा…वरना कुंवारा मर जाऊंगा। लड़की के पेट में गोली लगी है। वो अस्पताल में भर्ती है।दूल्हा शादी की रस्मों के लिए तैयार था, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन खून से लाल हो गई। इस दौरान दूल्हे को कुछ समझ नहीं आया। जब घटना के बारे में पता चला तो वो शादी का मंडप छोड़कर अपने घर लौट गया।

 

 

वहीं, लड़की के पिता नंद जी चौधरी का कहना है, ‘मैं गरीब परिवार से हूं। बेटी की शादी के लिए 5 लाख रुपए कर्ज लिए थे। अगर मेरी बेटी बच भी गई तो उससे शादी कौन करेगा? मेरी बेटी अब कैसे जिएगी?’ इतना कहते ही वे फूट-फूटकर रोने लगे।आरोपी ने गोली मारने के 14 घंटे बाद बक्सर सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। उसने कोर्ट में कहा, मैंने ही गोली मारी है। मैं सरेंडर करना चाहता हूं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!