सनातन जागृति समिति द्वारा दलसिंहसराय में पहली बार हुआ सनातन हिंदू सम्मेलन
दलसिंहसराय,शहर के गोला पट्टी में सनातन जागृति समिति दलसिंहसराय के द्वारा सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन अमरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ लल्लू बाबू,नागेंद्र नाथ चौधरी अवकाश प्राप्त अपर न्यायाधीश,जय नारायण पासवान,मिथिलेश सिंह,डॉक्टर एके राय एवं उदय शंकर प्रसाद सहित आए अन्य अतिथियों द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार साह,अध्यक्षता डॉ ए के राय ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन ललन चौधरी ने किया.कार्यक्रम के दौरान राम पोद्दार एवं उनके छात्रों के द्वारा संस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई.साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा एक से एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.वक्ताओ ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को सनातन धर्म के संस्कार और शिक्षा दें.भारत पवित्रताओं और संस्कारों का देश है,और सनातन धर्म को बचाना आवश्यक है.क्योंकि सनातन के बचे रहने से ही देश बचा रहेगा. उन्होंने हिंदी, हिंदू, संस्कृति और सनातन की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर कुर्बानी देने की बात भी कही.
कार्यक्रम सफल बनाने में राम विनोद प्रसाद, रामकुमार लाल, श्याम कुमार लाल,ज्योति प्रसाद,उत्सव जायसवाल,पंकज जायसवाल, प्रीतम राजर्शी,अंकु बरनवाल,संतोष कुमार, मुरारी बंका ,मनीष वर्णवाल, चंदन पोद्दार, सान्याल सारंग, जितेंद्र प्रसाद,दीपक कुमार, गोपाल डालमिया,अभिषेक (बिट्टू ) सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
