Samastipur

समस्तीपुर के युवक की पटना में मौत:दो बाइक की टक्कर में हुआ था घायल

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य सड़क के श्रवण चौक के पास पिछले दिनों 2 बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। जिसमें घायल युवक का पटना के आईजीएमएस में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही बेलसंडी तारा बाजितपुर गांव निवासी उमेश झा के बेटे मुकुंद कुमार झा (24) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया है।घटना के संबंध में मृतक के चाचा सुरेश झा ने कहा कि 7 जनवरी को भतीजा मुकुंद बाइक से अपने ननिहाल कल्याणपुर जा रहा था, इसी दौरान श्रवण चौक के पास सामने से आ रही एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी।

 

घटना में मुकुंद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसे पहले दलसिंहसराय का अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के लिए परिवार के लोगों ने उसे आईजीआईएमएस में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा था, देर रात मुकुंद की मौत हो गई।

 

जिसके बाद सोमवार सुबह परिवार के लोग पटना से शव लेकर गांव पहुंचे। घटना की जानकारी विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया गया है कि मुकुंद की शादी 3 साल पहले हुई थी। उसे एक डेढ़ साल की बच्ची भी है।

 

पटना आईजीआईएमएस में चल रहा था इलाज

रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि पिछले दिनों सड़क हादसे में युवक घायल हो गया था, परिवार के लोग उसका उपचार पटना के आईजीआईएमएस में करा रहे थे। रात में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार लाश लेकर समस्तीपुर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!