समस्तीपुर:टैलेंट हंट अभियान युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है:कांग्रेस
समस्तीपुर.जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए “बिहार की आवाज़” टैलेंट हंट अभियान की विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समस्तीपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने कहा कि बिहार प्रतिभाओं की धरती है, लेकिन मौजूदा सरकारों की नीतियों के कारण युवाओं को न तो मंच मिला और न ही अवसर।
“बिहार की आवाज़” टैलेंट हंट अभियान उन युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है, जो भारत और बिहार के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखने का साहस, दृष्टि और आत्मविश्वास रखते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से ऐसे युवाओं को चुना जाएगा जो प्रवक्ता, शोधकर्ता तथा प्रचार-प्रसार समन्वयक की भूमिका निभाते हुए संगठन को वैचारिक मजबूती प्रदान करेंगे।
यह केवल चयन प्रक्रिया नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य को आकार देने की एक लोकतांत्रिक पहल है। आगे जिलाध्यक्ष ने समस्तीपुर सहित पूरे ज़िले के युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं, क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण करें और बदलाव की आवाज़ बनकर बिहार के भविष्य को नई दिशा दें। मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष देंवेंद्र नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी शामिल थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
