Samastipur

समस्तीपुर एसपी ने गंभीर शिकायतों पर उठाया सख्त रुख, इंस्पेक्टर का वेतन रोका

समस्तीपुर।कल्याणपुर.थाना परिसर में मंगलवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 31 आवेदनों की सुनवाई की गई। एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जनता दरबार में भूमि विवाद, मारपीट, सड़क दुर्घटना, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। खासतौर पर कांड संख्या 446/25 में बाइक से ठोकर मारने के मामले में समय पर कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने सख्त रुख अपनाया और इंस्पेक्टर निकू सिंह का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही 24 घंटे के भीतर अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

उन्होंने दूसरे थाना क्षेत्रों से संबंधित आवेदनों पर भी पहल करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्षों को मोबाइल फोन पर आदेश देकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि फरियादी बार-बार थाने का चक्कर न लगाएं। एसपी ने जोर देकर कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है और इसमें किसी स्तर पर ढिलाई नहीं बर्दाश्त होगी। आवेदकों ने अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को सभी मामलों की प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!