Samastipur

समस्तीपुर:सड़क हादसे में टोटो ड्राइवर की मौत: सवारी छोड़कर घर लौट रहे थे..

समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो में टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक संदीप कुमार(48) मूसापुर गांव के रहने वाले थे। तीन बेटियां हैं, टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात मुसरीघरारी से सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही जान चली गई। पिछले 30 साल से ससुराल में ही रह रहे थे।

आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

 

मुफस्सिल थानाअध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन अभी तक नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!