Samastipur

समस्तीपुर:मध्य विद्यालय बड़गांव में आठ कमरे में हो रही है 1272 छात्र छात्राओं की पढ़ाई

समस्तीपुर।हसनपुर.प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़गांव व उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव का संचालन एक ही भवन में हो रहा है। एक ही कैंपस के मात्र 8 कमरे में 1272 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होती है। इससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानी होती है। बताया जाता है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में छात्र -छात्राओं की कुल संख्या 416 है। वहीं शिक्षकों की संख्या 11 है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मध्य विद्यालय बड़गांव में छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 856 है। वहीं शिक्षकों की संख्या 14 है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़गांव पंचायत अंतर्गत आने वाले गांव बड़गांव, पतिया, गंगौली टोला, शभैपुरा के बच्चें उक्त दोनों विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए पहुंचते हैं। विद्यालय परिसर के छोटे होने के कारण एवं वर्ग कक्षों के अभाव में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को वर्ग संचालन के दौरान पठन-पाठन में काफी असुविधा होती है। इस कारण उन लोगों ने पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्या से इस समस्या के समाधान के लिए उचित पहल करने का आग्रह करते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव एवं मध्य विद्यालय बड़गांव को दो अलग-अलग पालियों में संचालित कराए जाने की मांग की है।

 

 

दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी अपनी हठधर्मिता छोड़ इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपने वरीय अधिकारियों को सूचित करना चाहिए ताकि इस जटिल समस्या का कोई स्थाई निदान निकल सके। इधर ग्रामीणों की मांग पर बड़गांव पंचायत के मुखिया रणवीर पासवान एवं पंचायत समिति सदस्या शिमा भारती ने पत्र के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से इस मामले में उचित पहल करने की मांग किया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!