Samastipur

समस्तीपुर:गाड़ी की टक्कर से छात्र की मौत:बाइक से घर लौटते समय हादसा

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। घटना चांदनी चौक के पास हुई है। घायल छात्र को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था।परिजनों के अनुसार, छात्र को पटना ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बहादुरपुर वार्ड-21 निवासी पवन कुमार के 21 साल के बेटे राजकुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा शव

 

मृतक के ममेरे भाई शिवम कुमार ने बताया कि राजकुमार बिशनपुर से अपने घर बहादुरपुर लौट रहा था, तभी चांदनी चौक के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राजकुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता पवन कुमार निजी नौकरी करते हैं। परिवार में मां, पिता और एक छोटा भाई है।

 

 

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

 

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राजकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। राजकुमार की मौत के बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया और नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। लिखित आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने चांदनी चौक पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!