समस्तीपुर:23 से पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन
समस्तीपुर.यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे द्वारा डीडीयू– पाटलिपुत्र– हाजीपुर– मुजफ्फरपुर– समस्तीपुर– खगड़िया– मानसी– कटिहार रेलखंड के रास्ते पनवेल और अलीपुरद्वार के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, दिव्यांगजन- अनुकूल प्रसाधन, फायर डिटेक्शन सिस्टम, टॉक-बैक यूनिट तथा प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 11031/ 11032 पनवेल– अलीपुरद्वार– पन वेल अमृत भारत एक्स. का परिचालन पनवेल से 23 फरवरी से तथा अलीपुरद्वार से 26 फरवरी से शुरू होगा।
11031 पनवेल– अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्स. प्रत्येक सोमवार को पनवेल रेलवे स्टेशन से 11.50 बजे खुलेगी और मंगलवार को 14.58 बजे डीडीयू, 18.25 बजे पाटलिपुत्र, 19.50 बजे हाजीपुर, 21.35 बजे मुजफ्फरपुर, 22.45 बजे समस्तीपुर होते हुए बुधवार को 03.20 बजे कटिहार पहुंचेगी।
वहां से 03.30 बजे खुलकर किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी व सिलिगुड़ी के रास्ते 13.50 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचेगी। 11032 अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को अलीपुरद्वार से 04.45 बजे खुलकर 16.45 बजे समस्तीपुर, 20.30 बजे पाटलिपुत्र होते हुए शनिवार को 05.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
