Samastipur

समस्तीपुर:11 दिवसीय नाम कीर्तन नवाह सह महा अष्टयाम महायज्ञ

समस्तीपुर।शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत घिवाही पंचायत के कामेश्वर नगर धाम में शुक्रवार 6 फरवरी से 11 दिवसीय नाम कीर्तन नवाह सह महा अष्टयाम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान सोमवार 16 फरवरी को विधिवत समापन के साथ संपन्न होगा। यज्ञ के आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल है। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ महादेव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भैरव बाबा, नदी देवी एवं भगवान कार्तिकेय के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी क्रम में नाम संकीर्तन एवं वैदिक अनुष्ठानों के माध्यम से क्षेत्र की सुख समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की जा रही है। महायज्ञ के प्रथम दिन शिव मंदिर परिसर से घिवाही घाट करेह नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 51 कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करते हुए पवित्र जल भरकर यज्ञ मंडप तक यात्रा की। पूरे मार्ग में जय सियाराम, जय जय सियाराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। यज्ञ मंडप में पवित्र जल से भरे कलशों की स्थापना पंडित सूर्य नारायण झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से कराई गई।

 

 

यज्ञ के दौरान 11 दिनों तक 24 घंटे लगातार हवन कुंड में आहुति दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इस महायज्ञ में हरिश्चंद्र शर्मा, रामखेलावन दास सहित कुल पांच मुख्य कलश यजमान के रूप में धार्मिक दायित्व निभा रहे हैं।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी कलश व्रतियों द्वारा प्रतिदिन विधिवत कलश पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही प्रतिदिन नाम संकीर्तन का आयोजन होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!