ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे स्कूल संचालक की हत्या: बदमाशों ने मारी गोली; NH-28 जाम
समस्तीपुर के दर्जनियां पुल के पास आज बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों की संख्या 6 थी, जो अलग-अलग तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। हत्या की घटना के बाद NH-28 को गुस्साए लोगों ने जाम कर दिया है। इन्होंने सड़क पर आगजनी भी की है। मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर हलई रोड का है।
मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर पंचायत के मिर्जापुर वार्ड – 9 निवासी पलटन सहनी के बेटे गणेश सहनी (30) के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश पिस्टल लहराता हुए फरार हो गाए।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ताजपुर हलई सड़क को घटनास्थल के पास जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतार लग गई । घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर और हलई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
दर्जनियां पुल के पास बदमाशों ने घेरा
गणेश सहनी दोपहर ट्यूशन पढाने के बाद भिंडी गांव से वापस घर मिर्जापुर बाइक से अकेले लौट रहे थे। इसी दौरान तीन अलग-अलग बाइक पर बैठे बदमाशों ने दर्जनियां पुल के पास उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध उनपर फाइरिंग कर दी। जिससे उनके शरीर में सात गोली लगी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हलई की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर व हलई थाने की पुलिस मौके पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आक्रोशित लोग मौके पर वरीय पुलिस पदाधिेकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं।काफ़ी समझाने के बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
