देशव्यापी हड़ताल को लेकर दलसिंहसराय में निकाला जुलुस, बंद करवाया बैंक
दलसिंहसराय,अखिल भारतीय ट्रेंड यूनियन किसान सभा के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल को लेकर दलसिंहसराय में हड़ताल समर्थको द्वारा शहर के प्रमुख बैंकों, पोस्ट ऑफिस, बीमा कार्यालय, निबंधन कार्यालय होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर मजदूर किसान विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए जुलूस निकाला.जुलूस का नेतृत्व एटक के विनोद कुमार समीर,महिला नेत्री निलम देवी ने किया।
बंदी को लेकर शहर के बैंकों, पोस्ट ऑफिस, बीमा कार्यालय, निबंधन कार्यालय में ताला लगा रहा!
जुलूस को शंकर राम,बिधानचंद्र,शंभु कुमार चौधरी,महेंद्र महतो , महेश्वर राम,रामसेवक राय,अखिलेश राय,रंजीत राय,अर्जुन रॉय, हरेराम सिंह,सुनैना देवी,जनकलाल महतो,रामबालक राय, सिकन्दर राम,अरविंद राय,धर्मवीर प्रकाश,राम नरेश दास,तपेश चौधरीं,उस्मान अंसारी,रुवी देवी,गीता देवी,मीरा देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
