Samastipur

बड़ी उपलब्धि दर्ज,महिला के पेट से निकाला गया 12 किलो का ट्यूमर

समस्तीपुर.मोहिउद्दीननगर.बाजार स्थित बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग से सूचीबद्ध मुस्कान सेवा सदन ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए जटिल सर्जरी के माध्यम से 35 वर्षीया महिला की जान बचाकर क्षेत्र में मिसाल कायम की है। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने करीब चार घंटे तक चले अत्यंत संवेदनशील ऑपरेशन में महिला के पेट से लगभग 12 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर को सफलता पूर्वक निकाल दिया, जिससे भविष्य में कैंसर का गंभीर खतरा टल गया। इस तरह के स्वास्थ्य सुविधा से दियारावासी फुले नहीं समा रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ित महिला की पहचान मोहिउद्दीननगर प्रखंड के करीमनगर पंचायत, वार्ड संख्या 9 निवासी मुकेश पासवान की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है। लंबे समय से पेट में बढ़ रहे ट्यूमर के कारण महिला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। मरीज के पति मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि दो महीने पूर्व पेट में तेज दर्द के साथ असामान्य सूजन शुरू हुई थी।

 

 

इलाज के लिए पटना, हाजीपुर, पटोरी, समस्तीपुर, दिल्ली और कोलकाता तक कई नामी अस्पतालों और चिकित्सकों से परामर्श लिया। अंततः गंभीर स्थिति में सविता देवी को अपने लोगों से रायशुमारी के बाद सेवा सदन में भर्ती कराया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!