आर बी कॉलेज दलसिहसराय में पीजी में पढ़ाई का मुद्दा विधानसभा में उठा
दलसिंहसराय,आर.बी.कॉलेज दलसिहसराय में पीजी की पढ़ाई के लिए विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 292(घ) के तहत अतिलोक महत्व विषय पर निवेदन किया एंव उन्होंने कहा कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के लिए सीनेट एबं सिंडिकेट से भूगोल,रसायनशास्त्र एबं जंतुविज्ञान की विषय पास है,वावजूद उक्त विषयो की पढ़ाई नहीं हो रही है.
इसके अलावे उन्होंने वनस्पति विज्ञान,भौतिकी विज्ञान,गणित, उर्दू एबं फिलॉसफी विषय सीनेट एबं सिंडिकेट से पास नहीं होने के कारण पीजी की पढ़ाई नहीं होने के कारण छात्रो को उच्च शिक्षा के लाभ से बंचित होना पड़ रहा है.
छात्रो के हित में सीनेट एबं सिंडिकेट से पास विषयो एबं शेष विषयो को पास कराकर आर बी कॉलेज में उक्त वर्णित सभी विषयों की पीजी की पढ़ाई शुरू कराने हेतु सरकार से निवेदन किया.इसे लेकर छात्र संघ ने खुशी जाहिर कर कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के एक मात्र सरकारी कॉलेज में पीजी के पढ़ाई शुरू होने से ग्रामीण इलाके के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा पाने में मदद मिलेगी एबं गरीब छात्र छात्रा को इससे काफी फायदा मिलेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
