राम लखन महतो मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में बेगूसराय जीती,मिला एक लाख का चेक
दलसिंहसराय, बाजार समिति के प्रांगण में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 5 का फाइनल मैच पिंटू इलेवन जगधर बेगूसराय और गौरव इलेवन चकहबीब, विभूतिपुर के बीच खेला गया.जिसमें बेगूसराय की टीम ने इस टूर्नामेंट को 3 विकेट से जीत लिया.मैच का शुभारंभ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशान्त पंकज, अम्बेदकर सब्जी मंडी के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,उपाध्यक्ष सुधीर कुशवाहा,रालोमो जिलाध्यक्ष रोहतास कपिल कुशवाहा,समस्तीपुर जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, एचडीएफसी बैंक प्रबंधक शशि रंजन, अवनीश शर्मा, राम दयालु पटेल आदि अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया.
वहीं खेल मैदान में उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पूर्व मंत्री राम लखन महतो को श्रद्धांजलि दी गई.वहीं मैच के दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा विधायक आलोक सिंह ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
मैच में टॉस गौरव इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया.गौरव इलेवन की शुरुआत काफी खराब रही,पहले ही ओवर में अपने तीन विकेट खो दिया.धीरे धीरे पूरी टीम ने 19.5 ओवर में अनुभव के 59 रन, प्रेम सिंह के 42 रन, मनोज गुज्जर के 12 रनों के योगदान से 155 रनों के स्कोर तक पहुँची. इनके विरुद्ध सुप्रीम यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट एवं कृष्णा अर्क को 3 विकेट हासिल हुआmअमित लेफ्टि और विष्णु पांडे को 1-1 विकेट हासिल हुआ.जवाब में उतरी जगधर बेगूसराय की टीम ने मैच को डीएलएस नियमों के आधार पर 3 विकेट से इस टूर्नामेंट को जीत लिया.जगधर की टीम से राजू यादव ने 53 रन, बिहारी लाल ने 48 रन, प्रियांशु ने 14 रन बनाएmगेंदबाजी में रवि झा और जावेद जानी ने 2-2 विकेट लिया, मनोज गुज्जर और शिवम ने 1-1 विकेट लिए.
इस मैच के बेस्ट प्लेयर सुप्रीम यादव घोषित किये गए.
जबकि टूर्नामेन्ट के बेस्ट प्लेयर विजेता टीम के बिहारी लाल घोषित किये गए.विजेता टीम को विनर ट्रॉफी के साथ साथ एक लाख एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ साथ 50 हजार की इनामी राशि जदयू नेत्री शकुन्तला वर्मा सहित अन्य उपस्थित अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई. मैन ऑफ टूर्नामेंट को एलजी एलईडी टीवी से पुरस्कृत किया गया.वहीं दोनों टीम के खिलाड़ी मैडल द्वारा सम्मानित किए गए.
मैच के दौरान अम्पायर के रूप में नफीस हैदर एवं पंकज थे.स्कोरिंग का कार्य रूपक ऋषभ एवं चंद्रज्योति ने किया.जबकि गुरुदेव कुमार पटेल और शशि सिंह की कॉमेंट्री पर दर्शकों ने इस मैच का भरपुर आनंद लिया.मौके पर डॉ. डी एन सिंह, कमलेश कुशवाहा, प्रदीप कुमार, इमरान शकील, टूर्नामेंट कमिटी के विनय कुमार,नीतीश कुमार, नवनीत कुमार, सुभाष कुमार, सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
