प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता हत्याकांड में शूटर गिरफ्तार:पिस्तौल बरामद
समस्तीपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता और टोटो ड्राइवर हत्याकांड के मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा वार्ड-11 निवासी अर्जुन पासवान के तौर पर हुई है। एक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि पिछले साल 2025 में मुक्तापुर के पास प्रॉपर्टी डीलर और ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके लिए 5 लाख की सुपाई दी गई थी। वारदात के बाद से ही अर्जुन फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्जुन रामपुर बांध के पास आम गाछी में छिपा हुआ है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। लेकिन अर्जुन को पुलिस ने दबोच दिया । जिसके पास से हथियार बरामद किया गया। इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शोर मचाने पर ड्राइवर को मारी थो गोली
डीएसपी ने आगे बताया कि अर्जुन ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि जमीन कारोबारी सुधीर मधान ने विजय की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन देखने के लिए पहुंचे विजय गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस दौरान हल्ला मचाने पर टोटो चालक को भी गोली मार दी थी। इस मामले को लेकर कल्याणपुर थाना में 344/24 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में सुधीर मधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
