Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर | शाहपुर पटोरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चाणक्यपुरी कॉलोनी, सिनेमा चौक स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र की ओर से 90वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां कात्यायनी दुर्गा स्थान में आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए नगरवासियों को आमंत्रण देने के उद्देश्य से निकाली गई थी। शोभायात्रा में शिव भोलेनाथ बाबा, भारत माता, श्री राधे-श्रीकृष्ण तथा श्री लक्ष्मी-श्री नारायण की आकर्षक एवं सुसज्जित झांकियां शामिल रहीं, जिसने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भक्ति गीतों, जयघोष और आध्यात्मिक संदेशों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभा यात्रा चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित सेवाकेंद्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः सेवाकेंद्र परिसर में आकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा भाव से झांकियों का दर्शन किया और आयोजन की सराहना की। रंजना बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित माँ कात्यायनी दुर्गा स्थान में भव्य आयोजन किया जा रहा है।

 

|विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत वाजिदपुर बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की विधिवत् शुरुआत शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश शोभायात्रा से हुई। इस अवसर पर सुबह-सवेरे मंदिर परिसर में यज्ञाचार्य मनीष त्रिपाठी एवं कृष्णानंद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कराया तत्पश्चात ध्वज पताका लहरा कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान निकाली गई कलशयात्रा में आसपास के कई गांवों की कन्याओं ने अपने माथे पर आस्था का कलश धारण किया।

 

 

इस महायज्ञ की शुरुआत होते ही क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन निश्चल उर्फ मणी ओझा ने बताया कि इस कलशयात्रा में 1551 कन्याओं सहित श्रद्धालु शामिल हुए। कलश शोभायात्रा की शुरुआत यज्ञशाला से हुई, जो राजा चौक, बजरंगी चौक, साहिट वृंदावन होते हुए विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन के बाद यात्रा पुनः स्मारक चौक, साहिट राजा चौक, शनिचरा स्थान होते हुए बाजितपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।

 

 

कलशयात्रा के दौरान गाजे-बाजे रथ, घोड़े आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान क़रीब तीन किलोमीटर की यात्रा के दौरान पूरा इलाका ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा। वहीं यज्ञ की शुरुआत होते ही पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया है। लाल और पीले वस्त्रों में सुसज्जित कन्याओं ने सिर पर आस्था का कलश धारण कर पूरे अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

 

कलश यात्रा के समापन पर आयोजन समिति द्वारा हाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं बताया गया कि 7-15 फरवरी तक श्री अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास अनूप वाजपेयी की मुखारविंद से प्रतिदिन संध्या सात बजे से श्रद्धालु संगीतमय रामकथा का रसपान कर सकेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!