घटहो पुलिस ने छापामारी कर 3 अपराधी को किया गिरफ्तार,देशी पिस्टल समेत हथियार बरामद
दलसिंहसराय,घटहो थाना क्षेत्र में रात्रि समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा.इनके पास से एक अवैध देशी पिस्टल,जिंदा कारतूस,खोखा,तीन मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है.तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरमौली गांव निवासी लक्ष्मण सहनी के पुत्र निरंजन कुमार,बहादुरपुर अरमौली निवासी शिवनाथ राय के पुत्र रिकेश कुमार उर्फ सोनु,मुसापुर गांव निवासी देवेंद्र शर्मा के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी बुधवार की रात करीब 11 बजे घटहो थाने में पदस्थापित पुलिस सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के सहयोग से थाना गेट के सामने तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जांच के लिए रोका गया.तलाशी लेने पर पहली मोटरसाइकिल (होंडा एसपी-125, पंजीकरण संख्या बीआर-33बीजी-7510) पर सवार रिकेश कुमार उर्फ सोनु के पास से उसके जैकेट के बाएं जेब से एक लोहे का 7.65 एमएम लोडेड देशी पिस्टल,पैंट के दाएं जेब से एक 7.65 एमएम जिंदा गोली, एक खोखा कारतूस तथा एक काला रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ।
इसी मोटरसाइकिल पर सवार दूसरे अभियुक्त निरंजन कुमार के पैंट की जेब से वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया.दूसरी मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, पंजीकरण संख्या बीआर-33 बीडी-7948) पर सवार कुंदन कुमार के पैंट की जेब से स्लेटी रंग का ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ.पूछताछ के बाद तीनों को अवैध हथियार,मोबाइल और मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.घटहो थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.डीएसपी ने बताया कि अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.छापामारी दल में पुसअनि० रमेश कुमार,सिपही दिपक कुमार भारती,अमरदीप कुमार सशस्त्र बल घटहो थाना शामिल थे.तीनों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
