पटना-गया पैसेंजर आज से 21 मार्च तक कैंसिल, 8 ट्रेनों का मार्ग बदला
पटना.गया जंक्शन पर निर्माण कार्य के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर 5 फरवरी से 21 मार्च तक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण गुरुवार से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 53213-53214 पटना-गया-पटना पैसेंजर इस अवधि में रद्द रहेगी। 8 ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा।
10 ट्रेनों को आसपास के दूसरे स्टेशनों पर आंशिक समापन कर चलाया जाएगा। जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है, उनमें 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी, 13244 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी, 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस, 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।
इनका आंशिक समापन होगा
22410 आनंद विहार-गया गरीब रथ : डीडीयू जंक्शन
22409 गया-आनंद विहार गरीब रथ : डीडीयू जंक्शन
14260 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस : डीडीयू जंक्शन
14259 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस : डीडीयू जंक्शन
14262 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस : डीडीयू जंक्शन
14261 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस : डीडीयू जंक्शन
15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस : मानपुर
15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस : मानपुर
63243, 63247, 63249 और 63395 पटना-गया मेमू : चाकंद
63248, 63250, 63254 और 63396 गया-पटना मेमू : चाकंद
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
