महिला आयोग की ओर से समस्तीपुर में महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन,समस्याएं सुनी
समस्तीपुर.बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को महिला आयोग आपके द्वारा आयोजित किया गया। जिला अतिथि गृह में इस कार्यक्रम का उद्घाटन आयोग की अध्यक्ष अप्सरा व सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा एवं श्यामा सिंह द्वारा किया गया। आयोग के द्वारा कैम्प में वादों की सुनवाई की गयी। पहले दिन आयोग ने महिला प्रताड़ना से जुड़े 52 मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित थानों को दिया। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष व सदस्य द्वारा महिला से बारी-बारी कर उनकी बात को सुना। इसमें अधिकांश मामलों महिला प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, मारपीट, जमीनी विवाद आदि से संबंधित था। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि सबसे अधिक मामला प्रताड़ना से जुड़े हुए हैं। वही कुछ मामले मारपीट व जमीनी विवाद का है। कैम्प में आज पीड़ित महिला आयी है। जिसकी सुनवाई की गयी। 20 फरवरी को जिन थाना में लंबित केस व दर्ज केस है, उस मामले में पुलिस अधिकारी के साथ समीक्षा की जायेगी। मौके पर हेड क्वाटर डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी थे।
आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि उनके कार्यकाल में महिला आयोग आपके द्वारा कार्यक्रम समस्तीपुर पहली बार किया जा रहा है। 19 और 20 फरवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम है। आज के समय मे रिल्स के मामले भी आ रहे हैं। जैसे जैसे समय बदल रहा है, वैसे में रिल्स के कारण भी परिवार में बिखराव हो रहा है। आयोग के सामने ऐसे केस भी आ रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि समस्तीपुर की लंबित मामले को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। इसमें संबंधित महिला आई है, अपनी बात कहने के लिए। उन्हें पटना न जाना पड़े, इसलिए महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम यहां रखा गया है।
पीड़ित महिला की सुनवाई जिले में ही हो सके। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि जिले की 212 लंबित मामले को लेकर यहां कैंप लगाया। जब पदभार संभाला तो उस समय राज्य पांच हजार से अधिक मामले लंबित थे। आज के समय में हम लोगों ने साढ़े तीन हजार मामले का निष्पादन किए हैं। उन्होंने बताया कि अगला कार्यक्रम रोहतास एवं भागलपुर में है। सबसे ज्यादा लंबित मामला भागलपुर जिला का है, वहां लगभग पांच मामले हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
