Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में 13 केन्द्रो पर शांतिपूर्ण परीक्षा,तीसरे दिन 136 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित 

#दलसिंहसराय,मैट्रिक परीक्षा 2026 के तीसरे दिन अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के द्वारा अनुमंडल अंतर्गत सभी 13 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया.एसडीओ ने बताया कि परीक्षा को लेकर तेरह परीक्षा केन्द्र बनाया गया है.तीसरे दिन कि मैट्रिक परीक्षा में प्रथम पाली में 66 एंव दूसरे पाली में 60 परीक्षार्थी कुल 136 छात्र अनुपस्थित रहे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसमें बालिका उच्च विद्यालय,छत्रधारी इंटर विद्यालय,आर०बी.कॉलेज,राष्ट्रीय उच्च विद्यालय,सक्सेस मिशन स्कूल, मध्य विद्यालय,दलसिंहसराय थाना रोड,लोटस भैली स्कूल, कोर्ट कैंपस के नजदीक,कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय,मध्य विद्यालय बसढ़िया गादो वाजिदपुर, मध्य विद्यालय बसढ़िया,उत्कमित उच्च माध्यमिक स्कूल डीह बसदिया,उच्च माध्यमिक विद्यालय पगड़ा एंव उर्दू मध्य विद्यालय, महनैया परीक्षा केन्द्र पर स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन करने हेतु निरिक्षण किया जहाँ सभी केन्द्रों पर परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित पाया गया.

 

सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित थे.उन्हें निदेशित किया गया कि अपने देख-रेख में परीक्षा समिति के गाईड-लाईन का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा का संचालन कराया जाय.तीसरे दिन कि मैट्रिक परीक्षा में प्रथम पाली में 66 एंव दूसरे पाली में 60 परीक्षार्थी कुल 136 छात्र अनुपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!