Begusarai

एनएच-28 बछवाड़ा में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से घर में घुसा ट्रक

बेगूसराय।बछवाड़ा.अयोध्या के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर सोमवार रात करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बछवाड़ा की ओर से आ रहा 14 चक्का ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि घर की दीवारें टूट गईं और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय घर में मौजूद लोग और सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कुछ सेकेंड की देरी जानलेवा साबित हो सकती थी। पीड़ित परिवार के अनुसार दुर्घटना में घर को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर के लिए एनएच-28 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक का टायर फटना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!