नमो भारत सहित सात जोड़ी ट्रेन के दलसिंहसराय में ठहराव को लेकर 22 फरवरी को धरना
दलसिंहसराय,दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत सहित सात ट्रेन के ठहराव सहित विभिन्न मांगों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी 22 फरवरी को स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करेगी.इस संबंध में पार्टी की अंचल सचिव नीलम देवी ने स्टेशन अधीक्षक को आवेदन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी है.नीलम देवी ने कहा कि दलसिंहसराय एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक और शैक्षणिक केंद्र है,जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं.
इसके बावजूद यहां कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं है.उन्होंने नमो भारत ट्रेन का नियमित ठहराव सुनिश्चित करने, यात्री सुविधाओं में विस्तार और स्टेशन पर बुनियादी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग उठाई.वही रेलवे के निजीकरण सहित स्टेशन परिसर में शौचालय और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिये बताया है.वही पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि रेलवे प्रशासन ने मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
22 फरवरी को प्रस्तावित आंदोलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे.अंचल सचिव ने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा.वहीं, आवेदन मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही ह
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
