Samastipur

मऊ धनेशपुर में संगीतमय रामकथा का समापन :भक्तिमय हुआ पंडाल

समस्तीपुर।विद्यापतिनगर प्रखंड की मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में आयोजित संगीतमय रामकथा का समापन हो गया। श्री लक्ष्मी नारायण वार्षिकोत्सव यज्ञ के उपलक्ष्य में यह कथा चल रही थी। अंतिम दिन कथा व्यास राधे कृपा साक्षी जी महाराज ने भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राज्याभिषेक प्रसंग के दौरान पूरा कथा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।

 

कथा व्यास राधे कृपा साक्षी जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक केवल सत्ता प्राप्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि सत्य, मर्यादा और सेवा के आदर्श की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने रामराज्य की परिकल्पना को न्याय, करुणा और समानता का प्रेरणास्रोत बताया।

 

समापन अवसर पर मंदिर समिति ने कथा व्यास राधे कृपा साक्षी जी महाराज और उनकी टीम को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समिति सदस्यों ने कहा कि इस रामकथा से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संचार हुआ है।ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई। यज्ञ स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे थे।

 

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों का योगदान रहा। इस अवसर पर राजेश जायसवाल, विनोद कुमार झा, पंकज कुमार साह, सुनील कुमार शाह, चंदन कुमार साह, गौतम कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित थे। रामकथा के समापन के बाद भी क्षेत्र में देर रात तक धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा। शुक्रवार सुबह कलश विसर्जन और कन्या पूजन के साथ यज्ञ संपन्न होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!