Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में तीन दिनों से लापता युवक का मिला शव,गले में कमीज कि बांह का टुकड़ा लपेटा मिला

दलसिंहसराय, थाना क्षेत्र के एनएच 28 ढेपूरा गांव के शिव मंदिर के पास बुधवार को एक युवक का गल्ले में रस्सी बँधा शव मिलने से सनसनी फैल गया.घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम व अन्य पुलिस बल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई.हालांकि दो घंटे के अंदर पुलिस ने सोशल मिडिया के माध्यम से उसकी पहचान कर लिया.शव की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के जट्टा डीह टारा, वार्ड संख्या 18 के निवासी विनोद पासवान के पुत्र अमरजीत पासवान(50)के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुचना मिलने पर पहुँचे स्वजनों ने बताया कि अमरजीत चेन्नई में मजदूरी का काम करते थे और एक सप्ताह पहले ही अपने घर लौटे थे.घर आने के तीन दिन बाद ही वह चाय पिने को बोल अचानक लापता हो गए.परिजनों ने आसपास एंव सगे संबंधियों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला.आज सोशल मीडिया के माध्यम से अमरजीत का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई.घटना की सूचना मिलते ही मृतक के चाचा लाल बाबू पासवान सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे.अमरजीत के गले में उसका ही फटा कमीज के बाही का टुकड़ा फाड़ कर लपेटा हुआ था और उसका फटा कमीज एक पेड़ के पतली डाली से लटका हुआ था.

 

 

ऐसा प्रतीक हो रहा था कि किसी ने इस पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने का झूठा प्रयास किया हो. मामला जो भी युवक की हत्या हुई है या कुछ और यह जाँच का विषय है.अमरजीत अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं.

परिवार के सभी सदस्य बाहर रहकर ही मजदूरी करते थे,ऐसे में घर वापसी के तुरंत बाद हुई इस अनहोनी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

 

इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात शव मिलने कि सुचना मिली थी शव कि पहचान कर ली गई है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर एंव पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कि करवाई कि जाएगी

वही स्थानीय लोगो का कहना है कि पिछले एक साल के आंकड़ों को देखें तो दलसिंहसराय में लापता होना और फिर शव मिलना या पुरानी रंजिश में हत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है.इन घटनाओं में एक समानता यह है कि अपराधियों ने अक्सर शव को सुनसान जगहों या मुख्य मार्गों के किनारे फेंक कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की है.पुलिस इन मामलों में ‘स्पीडी ट्रायल’ और ‘गश्ती’ बढ़ाने का दावा करती है,लेकिन स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर अब भी चिंता बनी हुई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!