Patna

विवाहिता की ससुराल में मौत:परिजन ने कहा- जहरीला पदार्थ खाने से गई जान

पटना.गयाजी के गुरुआ थाना क्षेत्र के रक्सा गांव की 25 वर्षीय विवाहित ने आत्महत्या कर ली। मृतका प्रभात कुमार की पत्नी शोभा कुमारी है। परिजन के अनुसार शोभा ने घर में रखा केमिकल पी ली थी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिला की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतका के घर वालों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पुस्तमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

 

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की जानकारी सामने आई है। हालांकि विवाद किस बात को लेकर था और किस स्तर तक बात बढ़ी थी। इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस ने मृतका और उसके पति के मोबाइल की भी जांच की है, लेकिन अब तक कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। यही वजह है कि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले में ससुराल और मायके पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।बताया जा रहा है कि शोभा की शादी 3 वर्ष पहले ही हुई थी और वह घरेलू जिम्मेदारियों में लगी रहती थी। पड़ोसियों के मुताबिक, उसने कभी किसी बड़े तनाव की बात सार्वजनिक रूप से नहीं कही थी। फिलहाल गुरुआ पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!