Samastipur

समस्तीपुर में पकरौआ विवाह का वीडियो वायरल, युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शादी का आरोप

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में कथित ‘पकरौआ विवाह’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला थाना क्षेत्र के चकराज अली गांव से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां एक युवक को जबरन शादी कराने का आरोप है।वायरल वीडियो में चकराज अली गांव निवासी शंकर राय की पुत्री लक्ष्मी कुमारी का विवाह शिउरा पंचायत के जोड़ी पोखर गांव निवासी कालेश्वर राय के पुत्र नीतीश कुमार से कराए जाने का दावा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लाइब्रेरी जाते समय युवक को जबरन उठाने और शादी करवाने का आरोप

 

वीडियो में युवक नीतीश कुमार ने बताया कि 7 फरवरी को वह लाइब्रेरी जा रहा था। तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट की।इसके बाद मोरवा प्रखंड क्षेत्र स्थित खुदनेश्वर स्थान मंदिर में उसकी शादी करवा दी गई। युवक का आरोप है कि यह विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ कराया गया है और उसे जबरदस्ती घर में बंद कर रखा गया था।

 

वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। युवक नीतीश कुमार को थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाह सहमति से हुआ है या जबरदस्ती। साथ ही, वायरल वीडियो में किए गए दावों की सत्यता की भी जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!