Samastipur

समस्तीपुर में मंगलसूत्र छीन कर भाग रहा युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर में एक टोटो पर बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान झिल्ली चौक निवासी सिंघेश्वर महतो के 18 साल के बेटे विशाल कुमार के रूप में हुई है। मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक का है।गिरफ्तार युवक विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 8 का छात्र है। उसने मंगलसूत्र अपने निजी खर्चों के लिए छीना था, जिसे बेचकर वह पैसे लेना चाहता था। विशाल ने यह भी बताया कि उसके पिता कबाड़ी का काम करते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोगों ने बदमाश को पुलिस को सौंपा

 

मथुरापुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक शातिर बदमाश है और पुलिस को उसकी पहले से तलाश थी। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क जाम होने के कारण एक टोटो सड़क पर खड़ा था, जिस पर महिला बैठी थी। इसी दौरान युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।पीड़ित महिला अनीता देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।

 

थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले भी थाने में मामले दर्ज हैं। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। युवक के परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है.स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!