Patna

महाराणा क्रिकेट टूर्नामेंट पर मदुदाबाद टीम ने जमाया कब्जा, तुषार को मिला मैन ऑफ द सीरीज 

समस्तीपुर.मोहिउद्दीननगर.प्रखंड के हाई स्कूल पतसिया के मैदान में रविवार को खेले गए महाराणा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मदुदाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चमथा को 55 रनों से पराजित कर महाराणा क्रिकेट कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही। फाइनल मैच में चमथा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और मदुदाबाद की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मदुदाबाद की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। मदुदाबाद की ओर से बल्लेबाजों ने संयमित खेल का प्रदर्शन किया, जबकि चमथा के गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमथा की टीम मदुदाबाद के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 8 ओवर में 47 रनों पर ही सिमट गई। मदुदाबाद के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाते हुए लगातार विकेट चटकाए, जिससे चमथा की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए चमथा के तुषार सिंह राजपूत को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। फाइनल मैच के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जदयू प्रदेश नेता धर्मेंद्र साह ने विजेता मदुदाबाद टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की।

 

 

वहीं उपविजेता चमथा टीम के कप्तान को जदयू जिला सचिव राणा विष्णु सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार महाराणा क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य सुशांत राणा एवं राणा अभिनंदन द्वारा प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका राणा मोहन सिंह एवं ऋतिक राणा ने निभाई।समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की और कहा कि ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आयोजन समिति के सदस्यों एवं दर्शकों ने विजेता टीम को बधाई दी और आने वाले वर्षों में और भव्य आयोजन की उम्मीद जताई। मौके पर आयोजक मंडल के सदस्य मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!